फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukesh ambani suspected car case jaish ul hind is clarified and said we are fighting against modi not ambani

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी से जैश ने किया इनकार, कहा - हमारी लड़ाई मोदी से है

Tue, 02 Mar 2021 09:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Mar 2021 09:36 AM IST
सार

  • जैश-उल-हिंद ने जिम्मेदारी लेने से किया इनकार
  • हमारे नाम से वायरल हो रहा पत्र फर्जी है - आतंकवादी संगठन
  • हमारी लड़ाई नरेंद्र मोदी से है ना कि अंबानी से - जैश-उल-हिंद

विज्ञापन
mukesh ambani suspected car case jaish ul hind is clarified and said we are fighting against modi not ambani
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी - फोटो : Video Grab

विस्तार

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी। हाल ही में आतंकवादी संगठन जैश-उल-हिंद ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली थी लेकिन अब संगठन ने इस बात से इनकार किया है और नया खुलासा किया है। 

विज्ञापन


आतंकवादी संगठन जैश-उल-हिंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें लिखा है कि उसने मुकेश अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी थी। संगठन ने कहा कि उसके नाम से जो पत्र वायरल हो रहा है, वो फर्जी है। संगठन ने कहा कि उसकी लड़ाई नरेंद्र मोदी से है ना कि अंबानी से। 
विज्ञापन


संगठन ने आगे कहा कि भारतीय मीडिया यह खबर चला रही है कि जैश-उल-हिंद ने मुकेश अंबानी के घर के बार विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है। लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि हमारे संगठन का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार संदिग्ध रूप से खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 




क्या है पूरा मामला
25 फरवरी को मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार और 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। बुधवार रात को एक बजे के आसपास स्कॉर्पियो को खड़ा किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर दो गाड़ियां देखी गई थी जिसमें एक इनोवा भी शामिल थी। गाड़ी का ड्राइवर एसयूवी को एंटीलिया के बाहर पार्क करके चला गया था। संदिग्ध कार दिखने के बाद अंबानी के घर के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को इसके बारे में सूचित किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी थी।

गाड़ी में रखा था धमकी भरा पत्र
सूत्रों के मुताबिक, इस संदिग्ध गाड़ी में से एक पत्र भी मिला था, जो हाथ से लिखा गया था। सूत्रों ने बताया था कि चिट्ठी में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed