{"_id":"6414044763662ba79106cd95","slug":"msrtc-has-announced-that-women-passengers-will-be-given-a-50-concession-on-all-kinds-of-tickets-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50% की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50% की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
Fri, 17 Mar 2023 11:40 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:40 AM IST
सार
इसी साल नौ मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
महिलाओं को बस में छूट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को सूबे की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी MSRTC की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। आज से ही सरकार ने ये सुविधा लागू कर दी है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से राज्य में जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी
परिवहन निगम के अनुसार, महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। बता दें कि इसी साल नौ मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 प्रतिशत की रियायत पर यात्रा कर सकेंगी।
50 लाख से अधिक यात्री रोजाना करते हैं सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक सरकारी बसें हैं। इसमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। निगम द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब एमएसआरटीसी विभिन्न सामाजिक समूहों को टिकटों पर 33% से 100% की छूट प्रदान करता है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की संख्या उसके कुल बस उपयोगकर्ताओं में से 35-40 प्रतिशत के दायरे में होगी। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को 100 प्रतिशत रियायत और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को सभी प्रकार की MSRTC बसों में 50 प्रतिशत रियायत की घोषणा की थी।