फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MS Dhoni Retirement news: Subramanian Swamy says Dhoni should Contest lok Sabha Election of 2024

संन्यास के बाद धोनी को मिला राजनीति की पिच पर बैटिंग का ऑफर, भाजपा नेता ने दिया चुनाव लड़ने का न्योता

Sun, 16 Aug 2020 03:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 16 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Retirement news: Subramanian Swamy says Dhoni should Contest lok Sabha Election of 2024
MS Dhoni - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल और भरोसेमंद कप्तानों में शामिल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। संन्यास लेने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। संन्यास के बाद धोनी क्या करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इन सब के बीच उन्हें राजनीति की पिच पर बैंटिंग करने का मौका जरूर मिल गया है। 

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को राजनीति में आने का ऑफर दिया है। स्वामी ने यहां तक कहा है कि धोनी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में हाथ आजमाना चाहिए। भाजपा नेता ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को चुनाव लड़ने के लिए न्योता भी भेजा है। 
विज्ञापन



सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, 'एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लिया है बाकी चीजों से नहीं। उनकी क्रिकेट के मैदान में बाधाओं से लड़ने और टीम के प्रेरक नेतृत्व वाली काबिलियत की सार्वजनिक जीवन में जरूरत है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि शनिवार शाम महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ लोगों को भी चकित कर दिया। माना जा रहा था, धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे, लेकिन उनके द्वारा अचानक संन्यास का फैसला हैरानी भरा रहा। 

धोनी के संन्यास के एलान के बाद लोगों की तरफ से उन्हें आगे के जीवन के लिए ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, धोनी हमारे दिल-दिमाग से कभी संन्यास नहीं ले सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी।  


बता दें कि, 39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वो सितंबर में होने वाले आईपीएल में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। फिलहाल टीम चेन्नई में अभ्यास कर रही है जहां से जल्द ही टीम यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कोरोना संकट के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed