फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP writes letter to PM and said brahmaputra water affected by china 1000 km tunnel

MP का PM को खत- चीन की 1000KM लंबी सुरंग से ब्रह्मपुत्र नदी का पानी हो रहा गंदा 

Tue, 28 Nov 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
MP writes letter to PM and said brahmaputra water affected by china 1000 km tunnel

चीन की ओर बनाई जा रही 1000 किलोमीटर लंबी सुरंग ने ब्रह्मपुत्र नदी के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है। चीन के इस कदम की वजह से नदी का पानी काला पड़ता जा रहा है और उसमें मिट्टी भी हद से मिल गई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कांग्रेस के सांसद निनोंग इरिंग ने पीएम मोदी को खत में लिखकर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


निनोंग का कहना है कि नदी का पानी इस सुरंग की वजह से बेहद गंदा हो गया है, जिसकी अहम वजह चीन की ओर से किया जा रहा निर्माणकार्य है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी नदी को इन हालातों का सामना नहीं करना पड़ा है और ये चीन के हाथों की हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद ये मुद्दा भारत और चीन के बीच फिर विवाद का मुद्दा बन सकता है, क्योंकि इससे हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रस्तावित सुरंग जो दुनिया के सबसे ऊंचे पठार से होकर गुजरेगी, विभिन्न खंडों में झरनों से जुड़ेगी। यह सुरंग चीन के सबसे बड़े प्रशासनिक खंड जो व्यापक रूप से मरुस्थल और सूखे घास का मैदान है, को पानी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चीन की नई चाल, ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के लिए बनाएगा कई हजार km लंबी सुरंग 


यह पानी दक्षिण तिब्बत में यारलंग सांगपो नदी से मुड़कर शिनचियांग के तकलमाकन मरुस्थल में पहुंचेगा। यारलुंग सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। 

मालूम हो कि भारत पहले ही ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जाने वाले बांधों को लेकर चीन के समक्ष चिंता जता चुका है। वहीं चीन भारत और बांग्लादेश को यह आश्वासन दे चुका है कि उसके बांध नदी परियोजना को संचालित करने के लिए हैं और इन्हें जल संग्रह करने को लिए डिजाइन नहीं किया गया है। भारत और बांग्लादेश दोनों को ब्रह्मपुत्र से पानी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed