फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is ready to built biggest dam on brahmaputra river in Tibet

चीन की नई चाल, ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के लिए बनाएगा कई हजार km लंबी सुरंग 

Tue, 31 Oct 2017 11:06 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
China is ready to built biggest dam on brahmaputra river in Tibet

चीन ब्रह्मपुत्र के पानी को तिब्बत से शिनजियांग की तरफ मोड़ने के लिए बनाने पर विचार कर रहा है। मीडिया की खबरों के अनुसार चीनी इंजीनियर उस तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं जिससे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग को बनाने में प्रयोग किया जाएगा। इस सुरंग के जरिए अरुणाचल के समीप तिब्बत में ब्रह्मपुत्र के पानी को सूखे क्षेत्र शिनजियांग की तरफ मोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने खबर दी है कि चीन के इस कदम ने हिमालयी क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभावों को लेकर पर्यावरणविद की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस कदम से शिनजियांग के कैलिफोर्निया बनने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पढ़ें- भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी का डाटा शेयर नहीं करेगा चीन, नाथुला दर्रा पर बातचीत को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत-शिनजियांग जल सुरंग के प्रस्ताव के मसौदे को तैयार करने में मदद करने वाले एक शोधकर्ता वांग वेई का कहना है कि राष्ट्रव्यापी रिसर्च के लिए 100 से अधिक वैज्ञानिकों की टीमों का गठन किया गया था। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय सरकार को मार्च में रिपोर्ट सौंपी गई थी। 


प्रस्तावित सुरंग जो दुनिया के सबसे ऊंचे पठार से होकर गुजरेगी, विभिन्न खंडों में झरनों से जुड़ेगी। यह सुरंग चीन के सबसे बड़े प्रशासनिक खंड जो व्यापक रूप से मरुस्थल और सूखे घास का मैदान है, को पानी उपलब्ध कराएगी। यह पानी दक्षिण तिब्बत में यारलंग सांगपो नदी से मुड़कर शिनचियांग के तकलमाकन मरुस्थल में पहुंचेगा। यारलुंग सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। 

मालूम हो कि भारत पहले ही ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जाने वाले बांधों को लेकर चीन के समक्ष चिंता जता चुका है। वहीं चीन भारत और बांग्लादेश को यह आश्वासन दे चुका है कि उसके बांध नदी परियोजना को संचालित करने के लिए हैं और इन्हें जल संग्रह करने को लिए डिजाइन नहीं किया गया है। भारत और बांग्लादेश दोनों को ब्रह्मपुत्र से पानी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed