फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Samwad 2025: Anupriya Singh Patel will will present the blueprint of a healthy state and developed India

Samwad 2025: 'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

Mon, 23 Jun 2025 07:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Jun 2025 07:28 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
MP Samwad 2025: Anupriya Singh Patel will will present the blueprint of a healthy state and developed India
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Amar Ujala Samwad: 'अमर उजाला संवाद' का कारवां इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहा है। 26 जून को होने वाले इस संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad MP: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें 
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय राजनीति का जाना-माना चेहरा
अनुप्रिया सिंह पटेल का जन्म 28, अप्रैल 1981 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे भारतीय राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। उनके पिता स्वर्गीय डॉ. सोने लाल पटेल अपना दल के संस्थापक थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अनुप्रिया सिंह पटेल को अचानक राजनीतिक सफर की ओर मुड़ना पड़ा। वे बेहतरीन वक्ता हैं। वे सदन में हमेशा जोरदार तरीके से अपनी बात रखती हैं। सांसद के तौर पर उन्होंने संसदीय बहसों और चर्चाओं में अपने सार्थक हस्तक्षेप से अपनी छाप छोड़ी है।

उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से सांसद
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से संसद के निचले सदन की सदस्य और अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल की बतौर लोकसभा सांसद यह तीसरी पारी है। सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में उनके काम की बड़े पैमाने पर प्रशंसा की जाती है।

मोदी 1.0 की सबसे युवा मंत्री
35 वर्ष की आयु में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में सबसे युवा मंत्री के रूप में शपथ ली और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने मोदी-2.0 सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में अपनी दूसरी शुरुआत की। इसके बाद वे लगातार तीसरी बार संसद सदस्य (18वीं लोकसभा) के रूप में पुनः निर्वाचित हुईं। 9 जून, 2024 को मोदी-3.0 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शामिल हुईं। 11 जून, 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनीं।

सियासी सफर

  • 2012-2014: उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुनीं गईं
  • मई, 2014: 16वीं लोकसभा में सदस्य के रूप में निर्वाचित
  • 1 सितंबर, 2014: 5 जुलाई, 2016: सदस्य, महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति; पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति और परामर्शदात्री समिति, सड़क परिवहन और राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय
  • 1 सितंबर, 2014 से 05 जुलाई, 2016: सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • 12 सितंबर, 2014 - 5 जुलाई, 2016: सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति
  • 27 अप्रैल, 2015- 20 सितंबर, 2016: सदस्य, रेलवे कन्वेंशन समिति
  • 5 जुलाई, 2016- 29 मई, 2019: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • 13 सितंबर, 2019- 6 जुलाई, 2021: सदस्य, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति
  • 9 अक्तूबर, 2019- 6 जुलाई, 2021: सदस्य, याचिका समिति
  • मई, 2019: 17वीं लोकसभा में सदस्य निर्वाचित
  • 7 जुलाई, 2021- 9 जून, 2024: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
  • जून, 2024: 18वीं लोकसभा में सदस्य निर्वाचित
  • 10 जून, 2024 से...: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री

संबंधित वीडियो



सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
यह संवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। वे मध्य प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्य उद्बोधन देंगे। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से वे मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

विश्वास सारंग और रवि किशन भी आएंगे
अमर उजाला संवाद - मध्य प्रदेश में कई हस्तियां जुटेंगी। गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन राजनीति और अभिनय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

अमोघ लीला दास और मुरली कार्तिक के सत्र भी होंगे
संवाद में जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास अध्यात्म से जुड़े ऐसे विषयों पर बात रखेंगे, जिनके सार्थक जीवन की राह निकलती है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक के साथ खेल पर चर्चा होगी। मुरली कार्तिक भारतीय टीम के लिए आठ टेस्ट, 37 वनडे और एक टी20 खेल चुके हैं। स्पिनर के तौर पर उन्होंने टेस्ट में 24 और वनडे में 37 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed