फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP has decided the names for these Lok Sabha seats of MP, waiting approval Of BJP CEC

MP News: एमपी की इन लोकसभा सीटों के लिए BJP ने तय किए नाम, केंद्रीय समिति से मंजूरी का इंतजार

Wed, 28 Feb 2024 07:06 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई ये बैठक करीब ढाई घंटे तक चली...

विज्ञापन
MP News: BJP has decided the names for these Lok Sabha seats of MP, waiting approval Of BJP CEC
MP NEWS - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा के उम्मीदवारों को लेकर दिनभर मंथन का दौर चला। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर तीन से चार नामों का पैनल बनाया गया है। इन्हीं पैनल की सूची लेकर बुधवार को प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत दिग्गज नेता राजधानी दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई ये बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। इसमें पैनल को शार्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद दिल्ली में गुरुवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इस पैनल को रखा जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति से नामों से मंजूरी मिलते ही कभी भी नामों का एलान हो जाएगा।

विज्ञापन

चर्चा है कि कई सांसदों के टिकट काटकर भाजपा नए चेहरों को मौका देगी। रायशुमारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा पार्टी भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़, खंडवा, रीवा, मंदसौर, रतलाम, बालाघाट, सागर, विदिशा, धार, राजगढ़, सतना और मंडला में नए चेहरे दिख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रायशुमारी में ये नाम आए सामने

मंगलवार को आयोजित बैठक और रायशुमारी में जो नाम सामने आए हैं, उनमें भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा और सुमित पचौरी के नाम शामिल हैं।

इसी तरह विदिशा सीट से भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, रमाकांत भार्गव, रामपाल सिंह के नाम हैं। गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी सिंह यादव के नाम हैं। जबकि इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, पुष्यमित्र भार्गव के नाम है। मंदसौर से देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया, मदन राठौर, सुधीर गुप्ता हैं।

सागर से गौरव सिरोठिया, राजबहादुर सिंह, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े का नाम है। ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, यशवंत इंदापुरकर, जयभान सिंह पवैया, विवेक शेजवलकर का नाम शामिल है। बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, वैभव पंवार, मौसम बिसेन के नाम हैं। खजुराहो से वीडी शर्मा, संजय पाठक, बैतूल से डीडी उईके, मंगल सिंह धुर्वे, डॉ. महेन्द्र सिंह नाम पैनल में शामिल हैं।

इसी तरह रीवा से जनार्दन मिश्रा, पुष्पराज सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, अजय सिंह के नाम हैं। जबकि सतना से गणेश सिंह, सपना वर्मा, योगेश ताम्रकार, राकेश मिश्रा, शंकरलाल तिवारी और शहडोल सीट से प्रमिला सिंह, हिमाद्री सिंह और ज्ञान सिंह के नाम उभरकर आए हैं।

भिंड लाल सिंह आर्य, सुमन राय, इमरती देवी का नाम है। जबकि खंडवा से सुभाष कोठरी, ज्ञानेश्वर पाटिल, राजगढ़ से मोना सुस्तानी, बंटी बना, रोडमल नागर, अंशुल तिवारी के नाम हैं। वहीं छिंदवाड़ा से नत्थन शाह कवरेती, डॉक्टर गगन कोल्हे के नाम का पैनल है।

इसी तरह टीकमगढ़ सीट वीरेंद्र कुमार, भारती आर्य, गोपाल राय के नाम हैं। वहीं, देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल, राजेंद्र वर्मा के नाम शामिल हैं। जबकि उज्जैन से अनिल फिरोजिया, चिंतामणि मालवीय के नाम आगे हैं।

वहीं, रतलाम-झाबुआ सीट से गुमान सिंह डामोर, दिलीप कुमार मकवाना के नाम हैं। रीवा सीट से जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी, पुष्पराज सिंह के नाम पैनल में हैं। खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed