फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP: Modi-Modi slogans raised in front of Priyanka Gandhi during Indore road show replied like this

MP: इंदौर के रोड शो के दौरान प्रियंका के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, प्रियंका ने हंसकर कुछ ऐसे दिया जवाब

Wed, 08 Nov 2023 10:20 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:20 PM IST
सार

रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। प्रियंका के इस रोड शो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक दिग्गज नेता नदारद रहे।

विज्ञापन
MP: Modi-Modi slogans raised in front of Priyanka Gandhi during Indore road show replied like this
Priyanka Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचीं। प्रियंका ने इंदौर-एक के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रैली में बड़ी की संख्या में कांग्रेस समर्थक और लोग उनका रोड शो देखने पहुंचे। रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं। प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा। जनता को ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए, जो दिनरात उनके साथ खड़ा हो।

विज्ञापन

 
प्रियंका के रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच भी टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में जुट गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग से शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थी, उस वक्त बीजेपी के एक अन्य कार्यक्रम के लिए लगे मंच में से मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। उस तरफ भी प्रियंका ने हंस कर हाथ दिखाकर अभिवादन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। प्रियंका के इस रोड शो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक दिग्गज नेता नदारद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed