{"_id":"5744a8854f1c1b7562690907","slug":"mp-hema-malini-demanded-be-safe-food-zone-to-temples","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद हेमामालिनी की मांग, मंदिरों के पास बनें सेफ फूड जोन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सांसद हेमामालिनी की मांग, मंदिरों के पास बनें सेफ फूड जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 25 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी की पहल रंग लाई तो ब्रज के प्रमुख मंदिरों के आसपास चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम की स्टॉल को मुकम्मल स्थान मिल जाएगा।
इन स्टालों से फैलने वाली गंदगी, लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी आम जन को मुक्ति मिल जाएगी। सांसद ने ब्रज के प्रमुख मंदिरों के आसपास सेफ फूड जोन बनाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
ब्रज में हर साल तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इनके मन में ब्रज की प्रसिद्ध चाट का स्वाद चखने की भी ललक रहती है। ये ही वजह है ब्रज के अधिकांश मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में चाट-पकौड़ी, शीतल पेय की स्टॉल, ढकेल आदि खड़ी होती हैं।
इन स्टालों से ट्रैफिक जाम, गंदगी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इसका नजारा आप छटीकरा-वृंदावन रोड पर आसानी से देख सकते हैं।

एक निश्चित स्थान पर श्रद्धालुओं ले सकेंगे चाट-पकौड़ी का आनंद
सांसद की कोर कमेटी में शामिल असित शंकर एडवोकेट ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सांसद हेमामालिनी ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें ब्रज के प्रमुख बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर, नंदगांव, बरसाना स्थित मंदिरों के निकट सेफ फूड जोन बनाए जाएंगे।
इन फूड जोन में नगर निकाय, पीडब्लूडी शुद्ध पेयजल, टीन शेड, बिजली, कूड़ेदान उपलब्ध कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को एक निश्चित स्थान पर चाट-पकौड़ी के आनंद के साथ शुद्ध पेयजल मिल सके और गंदगी, ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके।
श्रद्धालुओं को मिलेगी फूड सेफ्टी: वीके राठी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि सांसद की पहल सराहनीय है। सेफ फूड जोन में एक ही स्थान पर खाद्य पदार्थों की स्टाल लगेंगी तो प्रभावी तरीके से विभाग सैंपलिंग अभियान चला सकेगा। इसका लाभ श्रद्धालुओं को फूड सेफ्टी के रूप में मिलेगा।