{"_id":"57c5329c4f1c1bb3672cba14","slug":"mp-father-cycles-pregnant-daughter-to-hospital-no-ambulance-on-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली एंबुलेंस, गर्भवती बेटी को साइकिल से हॉस्पिटल लाया पिता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं मिली एंबुलेंस, गर्भवती बेटी को साइकिल से हॉस्पिटल लाया पिता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में पत्नी के शव को कंधे पर लेकर कई किलोमीटर चलने की घटना के बाद भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एंबुलेंस ने मिलने पर एक शख्स को अपनी गर्भवती बेटी के प्रसव पीड़ा में अस्पताल ले जाना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि जब बेटी ने बच्चे को जन्म दे दिया तो उसे साइकिल पर ही वापस घर लाना पड़ा।
अंग्रेजी अखबार 'डेक्कन क्रॉनिकल' की खबर के मुताबिक, छतरपुर जिले के शाहपुर गांव निवासी 46 वर्षीय नन्हेभाई ने 22 वर्षीय बेटी पार्वती को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एंबुलेंस को कॉल किया। कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो मजबूरन नन्हेलाल को बेटी को साइकिल पर बैठाकर ही 6 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाना पड़ा। पार्वती ने बेटी को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन उन्हें एंबुलेंस मुहैया नहीं करा सका तो इस बार भी नन्हेलाल को बेटी और नवजात को साइकिल पर बैठाकर घर वापस लाना पड़ा।
राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के ठीक एक दिन पहले ही एक गर्भवती महिला को कई किलोमीटर पैदल चलकर डिलीवरी के लिए जाना पड़ा।