फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mp chief secy & additional chief secy apprised ec on action initiated by eow on report of cbdt sought two weeks time

चुनाव आयोग के सामने पेश हुए मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव

Tue, 05 Jan 2021 02:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
mp chief secy & additional chief secy apprised ec on action initiated by eow on report of cbdt sought two weeks time
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : social media

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराया। यह कार्रवाई 2018 के लोकसभा चुनावों के दौरान बेहिसाब नकदी के व्यापक उपयोग पर सीबीडीटी की रिपोर्ट संबंध में की गई है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा, 'मुख्य सचिव ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने मामले में प्रारंभिक जांच दर्ज की है। उन्होंने मामले में आगे की कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।' बता दें कि आयोग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को मंगलवार को सीबीडीटी रिपोर्ट में जिन लोगों के खिलाफ चुनाव में नकदी का उपयोग करने का आरोप लगा है उनके खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने को कहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


24 दिसंबर को चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और राजोरा को एटीआर के साथ तलब किया था। एक हफ्ते बाद, ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत होने का फैसला करने के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की। 16 दिसंबर को चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के सीईओ को सीबीडीटी रिपोर्ट में नामित तीन आईपीएस अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed