फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Move to crack down on junk food Sale outside schools to be banned what other steps is government planning

जंक फूड पर सख्ती की तैयारी: स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक; और क्या कदम उठाने जा रही सरकार?

Thu, 23 Jul 2026 05:08 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 23 Jul 2026 05:08 AM IST
सार

आईसीएमआर और राष्ट्रीय पोषण संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, 2009 से 2023 के बीच जंक फूड की बिक्री 150 फीसदी बढ़ी है। जिससे देश में मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Move to crack down on junk food Sale outside schools to be banned what other steps is government planning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

देश में जंक फूड की बढ़ती खपत अब सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पिछले कुछ वर्षों में जंक फूड की बिक्री में 150 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) की अगुवाई वाले विशेषज्ञ समूह ने बच्चों और किशोरों को जंक फूड से बचाने के लिए कई अहम नीतिगत सुझावों के साथ अपनी रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कौन-कौन से बड़े सुझाव दिए गए हैं?
रिपोर्ट में स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाने, बच्चों को निशाना बनाकर किए जाने वाले विज्ञापनों पर सख्ती, खाद्य पैकेटों पर आसान और स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाने तथा अधिक नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। सरकार इन सिफारिशों पर विचार करने के बाद आगे का फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


भारत में जंक फूड की खपत कितनी तेजी से बढ़ी है?
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2006 में इन उत्पादों की खुदरा बिक्री 0.9 अरब डॉलर थी, जो 2019 तक बढ़कर 37.9 अरब डॉलर पहुंच गई। वहीं 2009 से 2023 के बीच जंक फूड की बिक्री में करीब 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर तनाव: देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, RAF ने छोड़े आंसू गैस के गोले; ACP घायल, VIDEO

मोटापे को लेकर रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है?
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के 23.5 फीसदी भारतीय अधिक वजन या मोटापे का शिकार हैं। पुरुषों में यह आंकड़ा 22.9 फीसदी से बढ़कर 27.3 फीसदी हो गया है, जबकि महिलाओं में यह 24 फीसदी से बढ़कर 30.7 फीसदी तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंक फूड की बढ़ती खपत इस समस्या के प्रमुख कारणों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed