फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mountaineer, AI scientist, 'Google boy' among 19 children awarded with PM Bal Puraskar

PM Bal Puraskar: 19 बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया यह संदेश

Mon, 22 Jan 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jan 2024 11:13 PM IST
सार

PM Bal Puraskar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नौ लड़कों एवं 10 लड़कियों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार असाधारण बहादुरी, कलात्मक कौशल, नवीन सोच और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किए गए।

विज्ञापन
Mountaineer, AI scientist, 'Google boy' among 19 children awarded with PM Bal Puraskar
बच्चों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति।

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। 19 प्रतिभाशाली असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्होंने उनसे कम से कम एक खेल खेलने का आग्रह किया।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने एक समारोह में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नौ लड़कों एवं 10 लड़कियों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार असाधारण बहादुरी, कलात्मक कौशल, नवीन सोच और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनमें लगन और मेहनत के बल पर पहचान बनाने की क्षमता है। यह बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि अब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को सही राह दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने प्रौद्योगिकी के सही ढंग से उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए बच्चों के प्रौद्योगिकी के उपयोग की सराहना की। साथ ही डीपफेक, वित्तीय धोखाधड़ी और बाल शोषण जैसी चिंताओं का जिक्र करते हुए इसके दुरुपयोग के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया संचार और जागरूकता के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है, लेकिन इसका दुरुपयोग अफवाहें फैलाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए, सतर्क रहना और ऐसी गतिविधियों से बचना जरूरी है क्योंकि एक गलत कदम आपके भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

विज्ञापन

खेलों को अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इसके समग्र लाभों में शारीरिक और मानसिक कल्याण, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी शामिल हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टेलीविजन जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से आज की पीढ़ी के बीच शारीरिक गतिविधियों में गिरावट आई है। इसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हुई है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर उन्होंने बच्चों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री कल करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से मंगलवार को बातचीत करेंगे। पुरस्कार विजेताओं में आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत), अनुष्का पाठक, अरिजीत बनर्जी, अरमान उबरानी, हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया, इश्फाक हामिद, मोहम्मद हुसैन, पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया, सुहानी चौहान, आर्यन सिंह, अवनीश तिवारी, गरिमा, ज्योत्सना अख्तर, संयम मजूमदार, आदित्य यादव, चार्वी ए, जेसिका नेई सरिंग, लिन्थोई चनंबम और आर सूर्य प्रसाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed