फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mount Everest Winner Tapi Mra missing from last two week army helicopter reached at camp 1

Arunachal Pradesh: दो सप्ताह बाद भी अरुणाचल के लापता पर्वतारोही का नहीं लगा सुराग, कैंप-1 तक पहुंचा हेलिकॉप्टर

Sat, 10 Sep 2022 03:14 PM IST
कुमार सम्भव जैन एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sat, 10 Sep 2022 03:14 PM IST
सार

पोलुमाटला ने बताया कि लौटते समय हेलिकॉप्टर बचाव दल ने ट्रैकिंग रूट और उसके आसपास भी खोजबीन की, जिस मार्ग से पर्वतारोही गए थे। 

विज्ञापन
Mount Everest Winner Tapi Mra missing from last two week army helicopter reached at camp 1
तापी म्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो सप्ताह से अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ की तलाश में शनिवार (10 सितंबर) सुबह सेना का हेलिकॉप्टर असम के मिसामारी आर्मी कैंप से उड़ा। इसके बाद वह बेस कैंप और कैंप-1 तक पहुंचा, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का कोई सुराग नहीं मिला। घने बादल और दृश्यता की कमी के चलते बचाव दल को जल्द लौटना पड़ा।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने बताया कि आज सुबह मौसम के खुलने पर असम के मिसामारी आर्मी कैंप से सेना के बचाव दल ने उड़ान भरी। बचाव दल के सदस्य बेस कैंप और कैंप-1 तक पहुंचे। इस दौरान बचाव दल को बेस कैंप में एक टेंट और राशन का स्टॉक मिला। उन्होंने बताया कि कैंप-1 में घने बादल होने के कारण दृश्यता बहुत कम थी। इस कारण बचाव दल को जल्दी लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पोलुमाटला ने बताया कि लौटते समय हेलिकॉप्टर बचाव दल ने ट्रैकिंग रूट और उसके आसपास भी खोजबीन की, जिस मार्ग से पर्वतारोही गए थे। इस रास्ते पर भी बचाव दल को कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होने पर एक बार फिर हेलिकॉप्टर दल खोजने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed