{"_id":"5716facc4f1c1bf6468b49cd","slug":"mother-was-sleeping-with-her-dead-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के शव के साथ रह रही थी महिला, बोली- 'सो रही है, जल्द ही उठ जाएगी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटी के शव के साथ रह रही थी महिला, बोली- 'सो रही है, जल्द ही उठ जाएगी'
एजेंसी/कोलकाता
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल में एक मां अपनी मृत बेटी के साथ रह रही थी। मां को अपनी बेटी की मृत्यु पर विश्वास नहीं था और वह बार-बार कह रही थी कि उसकी बेटी सो रही है और जल्द ही वह नींद से जगने वाली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जादवपुर की एक कॉलोनी से संब्रिता चटर्जी (45) का शव उसके घर से बरामद किया गया। दरअसल घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संब्रिता की मौत 48 घंटे पहले हो गई थी। पुलिस ने इसमें किसी भी तरह की साजिश होने से इनकार किया है। फिलहाल मामले में किसी को भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन