फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother-son duo killed in Bengaluru Metro pillarcollapse

Karnataka: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, दो की मौत, कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

Tue, 10 Jan 2023 07:00 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने एक महिला और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Mother-son duo killed in Bengaluru Metro pillarcollapse
बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां के आउटर रिंग रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और एक अन्य बेटा घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया और इसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिसपर चार लोग सवार थे। महिला और उसके बेटे को हादसे में गंभीर चोट आई थीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
मृतक महिला के पति ने कहा कि मैं पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से जा रहा था। मैं उन्हें अपने दफ्तर के रास्ते में उन्हें छोड़ने ही वाला था कि अचानक से यह घटना हो गई। मैंने सब कुछ खो दिया है। सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं, मृतक महिला के ससुर विजयकुमार ने कहा कि मेट्रो पिलर के निर्माण के दौरान सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। घटना स्थल पर निर्माण कार्य तत्काल बंद किया जाना चाहिए। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पीड़ित परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को 20 लाख की सहायता राशि की घोषणा
बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के एमडी अंजुम परवेज ने कहा कि पिलर गिरने से महिला और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गए, बाद में उनकी मौत हो गई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम निर्माण में उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन करते हैं। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। हम देखेंगे कि यह तकनीकी खामी थी या मानवीय। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार और इंजीनियरों को नोटिस
मेट्रो पिलर गिरने की घटना पर बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि ठेकेदार और इससे संबंधित इंजीनियरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) से जांच करने और एक रिपोर्ट प्रदान करने का अनुरोध किया जाएगा। एक आंतरिक तकनीकी टीम भी मामले की जांच करेगी। बयान में कहा गया है कि घायलों के इलाज का खर्च और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

कर्नाटक कांग्रेस ने साधा निशाना
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर ढह गया | यह '40% कमीशन' सरकार का नतीजा है। विकास कार्यों में कोई गुणवत्ता नहीं है। लोगों का इस सरकार पर से भरोसा उठते जा रहा है। हर जगह भ्रष्टाचार है।


मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
वहीं, कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिरने से महिला और बच्चे की मौत होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अब तक गड्ढों की चपेट में आकर लोगों की मौत होती थी, लेकिन अब पिलर टूट रहे हैं। यह भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है। कांग्रेस विधायक ने मांग की कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। यह कार्य में कमी का स्पष्ट मामला है और लोग इसके शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed