{"_id":"59d757914f1c1b60678b45b7","slug":"mother-gives-birth-a-child-in-running-ola-cab-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब में बच्चे ने लिया जन्म, कंपनी ने दिया 5 साल तक फ्री राइड का ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैब में बच्चे ने लिया जन्म, कंपनी ने दिया 5 साल तक फ्री राइड का ऑफर
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मंगलवार पेठ इलाके में एक महिला ने ओला कैब में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम किशोरी है। खास बात है कि ओला में बच्चे के जन्म लेने के बाद कंपनी ने मां और बच्चे दोनों को खास ऑफर दिया है, जिसके मुताबिक मां और बेटे पांच साल तक ओला में फ्री राइड ले सकेंगे।
विज्ञापन
घटना 2 अक्तूबर की है, जब महिला के पति रमेश सिंह ने पत्नी किशोरी की हालत खराब होने पर कैब बुक की थी। थोड़ी ही देर में ड्राइवर यशवंत गलांदे कैब लेकर वहां पहुंचा और महिला की हालत गंभीर होने की वजह से देरी न करते हुए इलाके के कमला नेहरू अस्पताल की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
रास्ते में महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह रास्ते खाली थे और ड्राइवर यशवंत ने गाड़ी को अस्पताल तक ही पहुंचाना ठीक समझा था। हालांकि, यशंवत ने काफी सावधानी से गाड़ी चलाई थी।
विज्ञापन
इस बीच ड्राइवर यशवंत जैसे ही टिम्बर मार्केट के पास पहुंचा उसने गाड़ी में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। रमेश के परिवार ने गलांदे को सावधानी के गाड़ी चलाने के लिए शुक्रिया किया।