फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS PMO Jitendra Singh said that china baggage was left by Jawaharlal Nehru on Rahul Gandhi asking questions over India China dispute

राहुल के परनाना पंडित नेहरू ने दिया था देश को चीन की दोस्ती का 'तोहफा' : जितेंद्र सिंह

Fri, 05 Jun 2020 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
MoS PMO Jitendra Singh said that china baggage was left by Jawaharlal Nehru on Rahul Gandhi asking questions over India China dispute
जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चीन मामले पर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि चीन के मामले में कांग्रेस ने सीधी आलोचना शुरू कर दी है। कांग्रेस ने यह भी नहीं देखा या वह भूल गई कि राहुल के परनाना जवाहरलाल नेहरू चीन की समस्या छोड़ कर गए थे। वह दिल्ली की गलियों में चाऊ एन लाई के साथ घूमा करते थे और लोग 'हिंदी चीनी भाई भाई' के नारे लगाते थे। उसके बाद जो भी हुआ वह इतिहास है। इसी वजह से साल 1962 की घटना हुई और हम आज भी इसका परिणाम भुगत रहे हैं। 

विज्ञापन

 

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से अटकलों को बल मिल रहा है और ऐसे में सरकार को सही स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए। राहुल ने ट्वीट किया, 'चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से संकट के समय बड़े पैमाने पर अटकलों व अनिश्चितता को बल मिल रहा है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए और जो हो रहा है उसके बारे में देश की जनता को बताना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में चीन के साथ सटी भारतीय सीमा पर तनाव जारी है। दोनों पक्षों ने यहां जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। इस विवाद को लेकर चीन का विदेश मंत्रालय कह चुका है कि भारतीय सीमा पर हालात कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में हैं। बयान में यह भी कहा गया था कि दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं।

चीन को है भारत के सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीन ने लद्दाख में अक्साई चिन की गलवां घाटी में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed