फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Defence Shripad Yesso Naik 2335 incidents of ceasefire violation in 8 months on LOC

नियंत्रण रेखा पर 8 महीने में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं : सरकार

Mon, 03 Feb 2020 02:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
MoS Defence Shripad Yesso Naik  2335 incidents of ceasefire violation in 8 months on LOC
रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद यसो नाइक - फोटो : फाइल फोटो

संसद का बजट सत्र जारी है। सोमवार को सरकार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जवाब देते हुए बताया कि जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक संघर्ष विराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं, जिनमें आठ सैन्य कर्मी हताहत हुए हैं।

विज्ञापन


रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा में यह जानकारी एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 मई 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं। ऐसी घटनाओं से निटपने के लिए सशस्त्र बलों की जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाता है।
विज्ञापन

 

सियाचिन में हिमपात, हिमस्खलन की वजह से छह सैन्यकर्मी हताहत हुए

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सियाचिन क्षेत्र में हिमपात और हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए। उन्होंने बताया कि सियाचिन क्षेत्र में हिमपात और हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए। लेकिन इस वर्ष 24 जनवरी 2020 तक ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है। नाइक ने बताया कि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और हिमस्खलन के कारण 2019 में सेना के 11 जवान हताहत हुए। इस तरह की घटनाओं में अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में 24 जनवरी 2020 तक सेना के छह जवान हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हताहतों के परिजन के लिए निर्धारित लाभ का अक्तूबर 2019 तक हुई दुर्घटनाओं के लिए भुगतान किया जा चुका है। नवंबर और दिसंबर में हुए हादसों के लिए लाभ का आंशिक भुगतान किया गया है और जनवरी 2020 में हुई इस तरह की दुर्घटनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में नाइक ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी के कारण किसी भी सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है।
 

5 सालों में सैन्य बलों में मानवाधिकार उल्लंघन की 151 शिकायतें 

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया कि बीते पांच साल के दौरान सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 151 शिकायतें मिलीं हैं। नाइक ने बताया कि 2015 में सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 29 शिकायतें मिलीं। 2016 में ऐसी शिकायतों की संख्या 25, 2017 में 29, 2018 में 42 और 2019 में 26 थी।  2016 और 2017 में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की एक-एक शिकायत ही सही पाई गई।



हालांकि मंत्री ने इस बात से इंकार किया कि सैन्य बलों में मानवाधिकार हनन के मामले बढ़ रहे हैं। नाइक के मुताबिक वर्ष 2015-19 के दौरान नौसेना तथा वायुसेना से मानवाधिकार उल्लंघन के किसी मामले की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed