फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mortal remains of West Bengal solider Havildar Jhantu Ali Sheikh reach home News In Hindi

Kolkata: तिरंगे में लिपटकर कोलकाता पहुंचा बलिदानी जवान झंटू शेख का पार्थिव शरीर, गांव में शोक की लहर

Sat, 26 Apr 2025 01:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:39 AM IST
सार

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बलिदानी सेना के हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कोलकाता एयरपोर्ट पर लाया गया। इसके बाद कल सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Mortal remains of West Bengal solider Havildar Jhantu Ali Sheikh reach home News In Hindi
बलिदानी सेना हवलदार झंटू अली शेख - फोटो : एक्स@bsf_jammu

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदानी हुए सेना के हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। बलिदानी झंटू पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले थे। बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिसमें ज्यादातर लोग पर्यटक थे। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट में मंत्री फिरहाद हकीम ने दी श्रद्धांजलि
बलिदानी हुए सेना के हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर के कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम ने तिरंगे में लिपटे ताबूत पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने भारत माता के वीर संतान झंटू शेख अमर रहें जैसे नारे लगाकर अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी। इसके बाद बलिदानी झंटू अली शेख के पार्थिव शरीर को शवगृह ले जाया गया। जहां शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: J&K के अस्पतालों में अलर्ट, सीमा के चिकित्सा केंद्रों में अतिरिक्त तैनाती, छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

Mortal remains of West Bengal solider Havildar Jhantu Ali Sheikh reach home News In Hindi
बलिदानी झंटू अली शेख - फोटो : एक्स@bsf_jammu

कॉल का इंतजार कर रहीं थी अली शेख की पत्नी 
मुठभेड़ में बलिदानी हुए अली शेख की पत्नी ने अपनी व्यथा बताई। उन्होंने कहा कि वह अभी तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि उनके पति अब कभी वापस नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि सुबह उन्होंने मैसेज किया था कि वो काम में व्यस्त हैं और कल बात करेंगे। लेकिन दोपहर में खबर आई कि वो घायल हैं। मैंने सोचा कि जल्दी ठीक हो जाएंगे, लेकिन फिर असली खबर आई।

शेख की पत्नी ने आगे बताया कि वह देश के लिए पूरी तरह समर्पित थे और अपने ऑपरेशन से जुड़ी कोई जानकारी घर पर नहीं बताते थे। बलिदानी सैनिक शेख के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। तीन भाइयों में से एक झंटू और उनके बड़े भाई रफीकुर शेख दोनों भारतीय सेना में हैं।

ये भी पढ़ें:- एक और आतंकी का घर मिट्टी में: सुरक्षाबलों ने आतंकी एहसान उल हक का मकान गिराया, 24 घंटे में तीसरी बड़ी कार्रवाई

गांव में शोक की लहर....
आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में बलिदानी हुए सेना के हवलदार शेख के गांव में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व भी है। गांव में लोगों ने हवलदार शेख को एक शांत और दयालु व्यक्ति बताया, जो हमेशा वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देखा करते थे। गौरतलब है कि सेना अधिकारियों ने बताया कि झंटू शेख 6 पैरा यूनिट के जवान थे और गुरुवार को उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की तलाश में चले अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में बलिदानी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed