फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morgan Stanley says indian GDP to reach $6 trillion by next ten years

'अगले 10 वर्षों में तीसरी सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था वाला देश होगा भारत'

Thu, 28 Sep 2017 08:12 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Thu, 28 Sep 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
Morgan Stanley says indian GDP to reach $6 trillion by next ten years
- फोटो : Getty Images

आर्थिक मोर्चे पर सरकार की जबर्दस्त आलोचना के बीच एक सुखद खबर है। वैश्विक वित्तीय ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनले ने कहा है कि अगले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था करीब 393 खरब रुपये (6 खरब डॉलर) की होगी। साथ ही कंपनी ने कहा है कि यह दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था होगी। कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके पीछे डिजिटलीकरण की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन

 
मॉर्गन स्टेनले के भारत के प्रमुख रिद्धम देसाई ने पत्रकारों को बताया कि उम्मीद है कि डिजिटलीकरण जीडीपी की वृद्धि दर को 0.5-0.75 प्रतिशत बढ़ाएगा। इससे 2026-27 तक भारत की अर्थव्यवस्था 6 खरब डॉलर की ओर बढ़ेगी और उच्च मध्यम आय की स्थिति हासिल कर लेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला- नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्‍था पर कसा तंज    
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दशक में भारत की वास्तविक जीडीपी की सालाना वृद्धि दर क्रमश: 7.1 प्रतिशत और 11.2 प्रतिशत हो जाएगी। बुधवार को जारी रिपोर्ट में देसाई ने कहा कि जीएसटी के लागू करने सहित अन्य छोटी समस्याओं के अलावा 2018 में आर्थिक गतिविधियों में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed