फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than one lakh posts vacant in central police organisations

Parliament: केंद्रीय बलों में एक लाख से ज्यादा पद खाली, 47 हजार ने लिया रिटायरमेंट

Wed, 02 Aug 2023 04:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 04:34 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि सीआरपीएफ, बीएसएफ और दिल्ली पुलिस जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों में 1,14,245 पद खाली हैं।

विज्ञापन
more than one lakh posts vacant in central police organisations
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि सीआरपीएफ, बीएसएफ और दिल्ली पुलिस जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों में 1,14,245 पद खाली हैं। साथ ही अजय मिश्रा ने कहा कि 2023 में लगभग 31,879 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं और इनमें से 1,126 पद भरे गए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय और उसके संगठन, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसे सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, असम राइफल्स और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और केंद्रीय पुलिस संगठन शामिल हैं। उन्होंने एक लिखित उत्तर में कहा कि दिल्ली पुलिस सहित, वर्तमान में लगभग 1,14,245 पद खाली हैं। 
विज्ञापन


रिक्त पदों में से 3,075 ग्रुप 'ए' में, 15,861 ग्रुप 'बी' में और 95,309 ग्रुप 'सी' में हैं। इनमें से 16,356 पद अनुसूचित जाति के, 8,759 पद अनुसूचित जनजाति के, 21,974 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के और 7,394 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के और 59,762 पद सामान्य वर्ग के हैं। आगे केंद्रीय मंत्री अजय कुमार ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और जब भी रिक्तियां आती हैं तो पदों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाते हैं। साथ ही कहा कि पद समयबद्ध तरीके से भरे रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक लिखित उत्तर में बताया कि बीते पांच सालों (2018 से 2022 तक) में 53, 336 सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के जवानों ने नौकरी छोड़ दी है। इसमें 47,000 सैनिकों ने मर्जी से रिटायरमेंट लिया है। वहीं, 6,336 जवानों ने इस्तीफा दिया है। वहीं, 658 सीएपीएफ जवानों ने आत्महत्या कर ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि साल 2018 में 10,940 जवानों ने, 2019 में 10,323, 2020 में 7,690, 2021 में 12,003 और 12,380 जवानों ने नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed