देशभर के 80 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी दो और तीन सितंबर को जेईई परीक्षा में शामिल हुए: शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने देशभर में जेईई (मुख्य) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि देश में जेईई की परीक्षा में दो सितंबर को 81.08 प्रतिशत और तीन सितंबर को 82.14 प्रतिशत अभ्यर्थियों शामिल हुए।
82.14% aspirants took the JEE (Main) exam on 3rd September. 81.08% aspirants took the exam on 2nd September: Union Minister for Education Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank
विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/xahvEeKl4w — ANI (@ANI) September 3, 2020
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के दौर में जेईई की परीक्षा करवाने के सरकार के फैसले का लगातार विरोध हुआ। विपक्षी पार्टियों ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने समेत इसे टालने की मांग के साथ सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की, लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर इसका आयोजन करने का फैसला किया। इस दौरान सरकार ने परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए कई सुविधाएं देने की भी घोषणा की।
सरकार द्वारा कई जगह पर छात्रों के परीक्षा केंद्रों पर लाने- ले जाने के लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया। इसके अलावा उनके ठहरने का भी बंदोबस्त किया। इतना ही नहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर संक्रमण से रोकथाम के लिए भी सभी उपाय किए गए।