अमर उजाला पोल: क्या कोरोना के चलते इस बार भी होली मनाने से बचें? 56.5 फीसदी ने कहा 'हां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 तो लगभग पूरा ही कोरोना वायरस महामारी की भेंट चढ़ गया। वहीं, साल 2021 में इस जानलेवा महामारी की वैक्सीन आ जाने से कुछ राहत जरूर मिली है। इसके साथ ही प्रतिबंधों में ढील भी दी गई है। बहरहाल, बीते साल कोई भी पर्व-त्योहार पहले की तरह नहीं मनाया जा सका था। वहीं, अब एक बार फिर होली आने को है और कोरोना के अचानक बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सरकार लगातार लोगों से कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील कर रही है।
अमर उजाला डॉट कॉम ने भी अपने ऑनलाइन पोल में इससे जुड़ा एक सवाल पूछा था। सवाल था कि क्या कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस साल भी लोगों को होली मनाने से बचना चाहिए? इसके जवाब में 56.5 फीसदी लोगों ने कहा है कि इस बार भी हमें होली मनाने से बचना चाहिए। वहीं, 43.5 फीसदी लोगों ने इससे इनकार किया है। बता दें कि सरकार लगातार मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कह रही है। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले भी बढ़े हैं।
क्या कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस साल भी लोगों को होली मनाने से बचना चाहिए?#AmarUjalaPoll
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 26, 2021
दिल्ली में 256 और तमिलनाडु में 481 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 256 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 193 लोग ठीक हुए हैं और एक शख्स की मौत हुई है। इस प्रकार से राज्य में अब तक कुल 6,38,849 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 6,26,712 लोग ठीक हुए हैं और 10,906 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 1,231 सक्रिय मामले हैं।
तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना के 481 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 483 लोग ठीक हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार से राज्य में अब तक कुल 8,50,577 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 8,34,043 लोग ठीक हुए हैं और 12,488 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 4,046 सक्रिय मामले हैं। उधर, जम्मू और कश्मीर में सरकार ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन के बाहर 'अनलॉक' के दिशा-निर्देश 31 मार्च तक जारी रहेंगे।
49 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय ले शुक्रवार को जानकारी दी कि अब तक 49,15,808 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि आज 6 बजे तक पूरे देश में कोरोना की 1,37,56,940 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अब तक 88,41,132 स्वास्थ्यकर्मियों को डोज दी गई है। जिसमें 66,37,049 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगाई है। 22,04,083 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई है।