फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 400 employees and officers of Lok Sabha and Rajya Sabha corona infected before the budget session

Covid-19: संसद के बजट सत्र पर कोरोना का साया, हालात काबू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Mon, 10 Jan 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Jan 2022 03:46 AM IST
सार

लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक 4 से 8 जनवरी तक जांच के लिए 800 नमूने लिए गए थे। इनमें से 400 से अधिक नमूने की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
More than 400 employees and officers of Lok Sabha and Rajya Sabha corona infected before the budget session
संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बजट सत्र से पहले संसद कोरोना की गिरफ्त में है। महज चार दिन में लोकसभा और राज्यसभा के 400 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए इनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। सत्र शुरू होने से पहले हालात पर काबू पाने के लिए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कई दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के प्रसार के बाद नायडू और बिरला ने ज्यादातर कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था कर दी है। अधिकारियों को भी प्रत्यक्ष उपस्थिति वाली बैठकों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक 4 से 8 जनवरी तक जांच के लिए 800 नमूने लिए गए थे। इनमें से 400 से अधिक नमूने की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें आधे से अधिक लोकसभा के कर्मचारी हैं। वहीं राज्यसभा के 65 और अन्य सेवाओं के करीब 150 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त होगा बजट सत्र का पहला हिस्सा
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण बजट सत्र का पहला हिस्सा बहुत छोटा रखने की तैयारी थी। अब महामारी को देखते हुए इसके अवधि को और कम किया जा सकता है। आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संभवत: इसके एक दिन बाद ही सत्र का पहला हिस्सा खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed