फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 40 lakh people in India have been vaccinated against corona virus

14 दिन में 42 फीसदी से आगे निकला टीकाकरण, बदली योजना

Sun, 31 Jan 2021 07:06 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
More than 40 lakh people in India have been vaccinated against corona virus
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

हर दिन नई सीख और एक जन अभियान के तहत भारत में 42 फीसदी टीकाकरण पूरा करने में कामयाबी मिल चुकी है। 15 दिन में 40 लाख से ज्यादा लोगों को वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन


अगले लक्ष्य को कम समय में पूरा करने के लिए नई योजना पर काम शुरू हो चुका है जिसके तहत राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ सुरक्षा और पुलिस जवानों को टीका देना शुरू कर दिया है। सरकार का मानना है कि जवानों को टीका लगाने से न सिर्फ अभियान में तेजी आएगी बल्कि एकल खुराक का लक्ष्य भी तय समय पर पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन


देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीकाकरण शुरू हो चुका है। पहले देश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और फिर सुरक्षा व पुलिसकर्मियों को टीका दिए जाने की योजना थी। देश में करीब 96 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी हैं और दो करोड़ सुरक्षा जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशय के कारण पहले सप्ताह धीमी थी रफ्तार
शुरुआत में टीका को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में खौफ और कोविन-एप की तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीकाकरण का पहला सप्ताह काफी सुस्त रहा लेकिन धीरे-धीरे सरकार के अभियान और भ्रांतियों पर खुलकर बात करने से इसमें फर्क पड़ा है।

पहले चरण के तहत तीन करोड़ लोगों को टीका लगना है इस हिसाब से भारत 15 दिन में 11 फीसदी लक्ष्य ही अब तक हासिल कर पाया है लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से इन आंकड़ों को देखें तो अब तक सरकारी और निजी क्षेत्र के 35 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी टीके की एक डोज ले चुके हैं।

आबादी के लिहाज से गति है मंद 
टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुनिया के बाकी देशों से तुलना करें तो भारत सही गति से आगे बढ़ रहा है लेकिन अगर देश की आबादी के लिहाज से बात करें तो अभी इस गति को और भी ज्यादा बढ़ाने की आवश्यकता है। पहले हमारी योजना एक दिन में तीन लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की थी। इस हिसाब से 10 दिन में ही 30 लाख का लक्ष्य पूरा होना था।

एक सप्ताह में 70 फीसदी तक का लक्ष्य 
पिछले दो सप्ताह में हर दिन नए अनुभव और सीख मिलने के बाद अब अगले सात दिन में 60 से 70 फीसदी तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका देने की योजना है। इसी के साथ ही राज्यों से सुरक्षा और पुलिस कर्मचारियों को भी टीका देने के लिए कहा गया है। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ केंद्रों पर इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

तीन गुना केंद्र बढ़ाने पर मिला असर 
अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा जवानों को टीका देने से लक्ष्य जल्दी पूरा हो सकता है क्योंकि भ्रांतियों को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि अब देश में टीकाकरण पहले की तुलना में ज्यादा तेज गति से पूरा होगा।

इतना ही नहीं टीकाकरण को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को तीन गुना अधिक टीका बूथ में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी। शुरुआत में देश के 3374 केंद्र पर टीकाकरण किया गया था लेकिन शुक्रवार को 10 हजार से अधिक केंद्रों पर टीका लगाया गया है।


आंकड़ों के अनुसार शनिवार दोपहर तक 39.2 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका था। पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 5.72 लाख लोगों को महज एक दिन में टीका दिया है। जबकि शुरुआत की बात करें तो छह दिन में 10 लाख लोगों को टीका मिला था।

कहीं तेजी तो कही सुस्ती

राज्य                 एक दिन में टीकाकरण
उत्तर प्रदेश  10.1
कर्नाटक                 9.8
राजस्थान                  8.8
गुजरात             5.6
महाराष्ट्र                  7.5
मध्य प्रदेश 6.7
ओड़िशा 6.6
पश्चिम बंगाल 6.4
आंध्र प्रदेश  5.9
तेलंगाना 5.2

(सभी आंकड़े फीसदी में)

इस तरह बढ़ा  अभियान

दिनांक                   टीकाकरण                     केंद्र
16 जनवरी 206985 3374
19 जनवरी 220786 3860
22 जनवरी 347058   6241
25 जनवरी   408305 7764
28 जनवरी 572060 10205
29 जनवरी     571974   10809

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed