{"_id":"5f3eb60ea99da62f7734dad6","slug":"more-than-11-lakh-indian-citizen-brought-back-to-country-under-vande-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश वापस लाए गए 11.23 लाख भारतीय नागरिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश वापस लाए गए 11.23 लाख भारतीय नागरिक
Thu, 20 Aug 2020 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत अब करीब 11.23 लाख भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का यह अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण चल रहा है। इसके तहत 19 अगस्त तक 22 देशों के लिए भारत के 23 हवाई अड्डों से 500 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 130 घरेलू फीडर उड़ानों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक 375 और उड़ानों का संचालन होना हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे मिशनों की मांगों के सतत मूल्यांकन के आधार पर कुवैत, मालदीव, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा के संबंध में उड़ानों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का जिक्र करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर के साथ सेवाएं अच्छी तरह चल रही हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में हमारे नागर विमानन मंत्री ने कहा था कि 18 और देशों के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है। इनमें आस्ट्रेलिया, इटली, जापान, नाइजीरिया, बहरीन, इजराइल, केन्या, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, रूस, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, श्रीलंका आदि शामिल है।