{"_id":"611cff36cc1774700373f435","slug":"monsoon-set-to-revive-in-north-india-from-aug-19-says-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सक्रिय होगा मानसून: दो सप्ताह बाद उत्तर भारत को गुरुवार से फिर भिगोएगा, जानिए कहां-कहां होगी वर्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर सक्रिय होगा मानसून: दो सप्ताह बाद उत्तर भारत को गुरुवार से फिर भिगोएगा, जानिए कहां-कहां होगी वर्षा
Wed, 18 Aug 2021 06:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:08 PM IST
सार
तेज गर्मी व उमस से बेहाल उत्तर भारत में करीब दो सप्ताह बाद मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ हफ्तों से गर्मी व उमस से बेहाल उत्तर भारत के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में दावा किया है कि करीब दो सप्ताह बाद दक्षिण पश्चिम मानसून 19 अगस्त से फिर सक्रिय हो रहा है। इसके असर से देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 21 अगस्त तक व्यापक वर्षा की उम्मीद है। जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कुछेक स्थानों पर 19 और 20 अगस्त को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में 20 से 22 अगस्त तक व्यापक वर्षा व कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र व सिक्किम में बारिश का मौजूदा दौर 19 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड में 18 व 19 अगस्त को वर्षा होगी। वहीं, मध्यप्रदेश में 18 से 20 अगस्त तक और तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को वर्षा होगी। पूर्वोत्तर राज्यों, बंगाल व सिक्किम में अगले दो दिनों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।