फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Session: PM said, 40 cr people have become Baahubali in the fight against COVID Vaccine pandemic parliament

मानसून सत्र: पीएम मोदी बोले- वैक्सीन लगवा कर 40 करोड़ से ज्यादा लोग बन गए 'बाहुबली', आप भी बनें

Mon, 19 Jul 2021 11:03 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं।

विज्ञापन
Monsoon Session: PM said, 40 cr people have become Baahubali in the fight against COVID Vaccine pandemic parliament
पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सोमवार सुबह संसद पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप भी वैक्सीन लगवा कर बाहुबली बनें। पीएम ने कहा कि सभी माननीय तीखे से तीखे सवाल पूछें ताकि जनता को उसके सवालों का जवाब मिल सके। साथ ही अपील की कि धारदार सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है और इसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों से तीखे से तीखे सवाल पूछने को कहा, लेकिन साथ ही आग्रह किया कि शांत वातावरण में वह सरकार को जवाब देने का मौका भी दें।

विज्ञापन
 

प्रधानमंत्री मोदी ने टीका लगाने वालों को ‘‘बाहुबली’’ करार दिया और कहा कि अब तक 40 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है और आगे भी यह सिलसिला तेज गति से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना ऐसी महामारी है, जिसकी चपेट में पूरा विश्व और मानव जाति है। हम चाहते हैं कि इस संदर्भ में संसद में सार्थक चर्चा हो ओर प्राथमिकता के आधार पर हो। सारे सांसद का सुझाव भी मिले। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बहुत नयापन भी आ सकता है ओर यदि कमियां रह गई हो तो उन्हें ठीक भी किया जा सकता है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मुद्दे पर वह सभी मुख्यमंत्रियों और अन्य लोगों से चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सदन के नेताओं से भी चर्चा करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि संसद का यह सत्र परिणामकारी हो और सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो। जनता जवाब चाहती है और सरकार की भी जवाब देने की तैयारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed