Monsoon Session 2022 Live: बढ़ती महंगाई पर लोकसभा में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित
{"_id":"62d4dcb97fe1c860a93e9428","slug":"monsoon-session-of-parliament-2022-live-center-introduce-important-bills-inflation-agnipath-issues-to-discuss","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session 2022 Live: बढ़ती महंगाई पर लोकसभा में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 18 Jul 2022 08:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:57 PM IST
खास बातें
Monsoon Session of Parliament 2022 Live: मानसून सत्र का पहला दिन हंगामाखेज रहा। विपक्ष ने राज्यसभा व लोकसभा में जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के चलते सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान सरकार 32 बिल सूचीबद्ध करवाए हैं, इनमें से 24 नए बिल होंगे।
विज्ञापन
संसद की कार्यवाही शुरू
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
08:48 PM, 18-Jul-2022
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े हैं शिक्षकों के 6449 पद
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 6549 पद खाली हैं। सबसे अधिक सामान्य श्रेणी के 2252, अनुसूचित जाति के 988, अनुसूचित जनजाति के 576 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1761 पद हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में राजीव प्रताप रूडी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। अगस्त 2021 से 4807 पद के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। खाली पदों में 628 पद कमजोर वर्ग और 344 निशक्तजन के लिए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 900 पद रिक्त हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 138, अनुसूचित जनजाति के 70, अन्य पिछड़ा वर्ग के 244, सामान्य वर्ग के 311, आर्थिक कमजोर वर्ग के 93 और निशक्त जन के 44 पद हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रिक्त 326 पदों में अनुसूचित जाति के 61, अनुसूचित जनजाति के 43, अन्य पिछड़ा वर्ग के 105, सामान्य वर्ग के 64, आर्थिक कमजोर वर्ग के 32 और निशक्तजन के 21 हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया में भी 223 पद रिक्त हैं। रिक्तियां सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र और छात्रों की बढ़ी संख्या के कारण अतिरिक्त जरूरत के कारण हैं। शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों से 5 सितंबर 2021 को एक वर्ष की अवधि में रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया है।02:23 PM, 18-Jul-2022
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बढ़ती महंगाई पर जबरजस्त हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
01:23 PM, 18-Jul-2022
दिवंगत सदस्यों के निधन पर रखा गया मौन
राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। सभापति वेंकैया नायडू ने तीनों पूर्व सदस्यों के योगदान के बारे में सदन को बताया। इसके बाद सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
01:21 PM, 18-Jul-2022
राज्यसभा: 28 सांसदों ने ली शपथ
मानसून सत्र की शुरुआत से पहले राज्यसभा में नवनिर्वाचित 28 सांसदो ने शपथ ली। इन सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, प्रफुल्ल पटेल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
12:16 PM, 18-Jul-2022
राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को शुरू होने के करीब एक घंटे के अंदर ही विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण दिन भर के लिए स्थगित।11:49 AM, 18-Jul-2022
राज्यसभा की बीएसी बैठक 19 जुलाई को
राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। इस बीच खबर है कि राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक 19 जुलाई को संसद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 18-Jul-2022
राज्यसभा में दो मिनट का मौन
राज्ससभा में पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, शास्त्रीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

11:11 AM, 18-Jul-2022
आज का दिन उत्सव के रूप में मनाएं- ओम बिरला
दिवंगत लोकसभा सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दिन को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।
11:09 AM, 18-Jul-2022
लोकसभा में शिंजो आबे को दी गई श्रद्धांजलि
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, भारत ने अपना सच्चा दोस्त खो दिया। उन्होंने कहा, शिंजो आबे को तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में बहुत जानकारी थी।11:05 AM, 18-Jul-2022