फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab: CM Mann to convene a meeting of the 7-member committee on the Guru Granth Sahib Satkar Amendment Act

पंजाब: गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट पर 7 सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाएंगे सीएम मान

Sat, 26 Sep 2026 10:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab: CM Mann to convene a meeting of the 7-member committee on the Guru Granth Sahib Satkar Amendment Act
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' को लेकर गठित सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 27 सितंबर को बुलाई है। बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर दोपहर एक बजे होगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, बैठक में कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। कमेटी एक्ट के प्रावधानों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श करेगी।

विज्ञापन


कमेटी का गठन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के ऊंचे मापदंडों को बरकरार रखने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक में एक्ट के नियमों और इसके क्रियान्वयन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये सदस्य कमेटी में शामिल
सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसविंदर सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलख और एडवोकेट एस. प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं। कमेटी को इस कानून के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed