{"_id":"5ef63117730e5b2227391412","slug":"monsoon-reached-the-whole-country-two-weeks-ago-heavy-rains-will-occur-in-many-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में होगी भारी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में होगी भारी बारिश
Fri, 26 Jun 2020 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने कहा, 'दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में पहुंच गया।' बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा, उससे मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली।
विज्ञापन
मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है। 2013 में मानसून 16 जून को पूरे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, साल 2013 के बाद, मानसून इस साल इतनी तेजी से देश में छाया है।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि इन मौसम पैटर्न के कारण, 26 से 27 जून को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। 28-29 जून को भी मूसलाधार बारिश की आशंका है।