{"_id":"5b1ae46c4f1c1bf66e8b71c1","slug":"monsoon-reached-at-odisha-heavy-rains-in-next-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले ओडिशा पहुंचा मानसून अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समय से पहले ओडिशा पहुंचा मानसून अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार
एजेंसी, भुवनेश्वर/नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
rain (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमानित वक्त से दो दिन पहले मानसून ने शुक्रवार को ओडिशा में दस्तक दे दी। अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसन विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया कि अगले 48 घंटों में मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। इस कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो 24 घंटों में बढ़कर बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में नौ से 11 जून तक अत्याधिक बारिश की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में दस जून तक भारी बारिश के वर्तमान हालात बरकरार रहेंगे। शनिवार तक मुंबई समेत उत्तरी तटीय महाराष्ट्र में भी बारिश बढ़ेगी। यहां 12 जून के बाद बारिश कुछ कम होगी।