{"_id":"6496e1429b3de0acac072f39","slug":"monsoon-mansoon-will-enter-in-north-india-in-next-3-4-days-this-is-the-reason-for-early-rain-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon: अगले 3-4 दिनों में उत्तर भारत के इन जिलों में मानसून की एंट्री, जल्दी दस्तक देने की ये है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon: अगले 3-4 दिनों में उत्तर भारत के इन जिलों में मानसून की एंट्री, जल्दी दस्तक देने की ये है वजह
Sun, 25 Jun 2023 02:44 AM IST
श्वेता महतो
डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:44 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। 29 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Mansoon
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी के बीच मानसून का बेसब्री से इंतजार है। राहत भरी खबर ये है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री 26 से 28 जून के बीच हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में 2020 में 25 जून को मानसून आया था। जबकि पिछले साल भी जून के आखिरी हफ्ते में ही मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और मध्य भारत में तो मॉनसून की गतिविधियां काफी तेज होने जा रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय के बाद बनी नई परिस्थितियों की वजह से मॉनसून की बारिश दिल्ली समेत उत्तर भारत तक भी पहुंच जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के पूर्वी हिस्से से चलने वाला यह नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम तक पहुंचेगा और मुंबई समेत गुजरात में भी मॉनसून को सक्रिय कर देगा। उम्मीद यह जताई जा रही है कि इस वजह से दिल्ली में अगले हफ्ते के शुरुआत में ही मॉनसून दस्तक दे देगा और जून खत्म होते होते लगभग पूरे भारत में मॉनसून पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि इस बार दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून 26 से 28 जून के बीच पहुंच सकता है। इन तीन दिनों में दिल्ली और एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी के भी कई हिस्सों में इन दिनों अच्छी बारिश का अनुमान है।
दिल्ली समेत इन राज्यों में भी होगी मानसून की दस्तक
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गुजरात के कुछ और हिस्से, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून अगले दो दिनों में पहुंच सकता है। इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में मॉनसून आगे बढ़ सकता है। राजधानी दिल्ली में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। 29 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश की राजधानी की बात करें तो शनिवार को लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधि दर्ज की जाएंगी। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी 29 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।