{"_id":"595878564f1c1bf72f8b4606","slug":"monsoon-hits-most-of-the-district-of-uttarakhand-rajasthan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के साथ बरसी आफत, बारिश में बही गाड़ियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानसून के साथ बरसी आफत, बारिश में बही गाड़ियां
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर में बारिश
- फोटो : ANI
मानसून ने अभी पूरे देश में ठीक से दस्तक भी नहीं दी और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश, जोधपुर, मणिपुर समेत कई जगहों पर बारिश के कारण सड़के पानी से भर गई हैं और हालात ऐसे है, जैसे बाढ़ अभी ही आ गई हो।
विज्ञापन
Manipur: Waterlogging due to incessant rain in Imphal pic.twitter.com/wz4AucRpvB
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
Himachal Pradesh: Visuals of heavy rain in Shimla (1.7.17) pic.twitter.com/NHIYbkVJpk
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017विज्ञापन
बारिश के बाद राजस्थान के जोधपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि एक बाइक सवार गिर जाता है। पानी में गिरने के बाद बाइकसवार लगातार खुद को और अपनी बाइक को उठाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह संभल नहीं सका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सीजन में सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश होगी। उत्तराखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई, लेकिन देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिले इससे अछूते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में आज मानसून पहुंच सकता है। वहीं, विभाग ने कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में एकाएक तेज बारिश की संभावना जताई है। उधर, प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया है।#WATCH Two wheelers washed away after flooding due to heavy rain in Rajasthan's Jodhpur (1.7.17) pic.twitter.com/QzBeejyC3Y
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017