हिमाचल में मानसून की दस्तक, इस बार 25 फीसदी ज्यादा होगी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून सामान्य से एक सप्ताह लेट पहुंचा है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सीजन में सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश होगी। उधर, प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया है।
एक जुलाई को दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हिमाचल में प्रवेश कर गया। शनिवार को मानसून ने हिमाचल के किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी के अलावा सिरमौर, शिमला, कांगड़ा और चंबा के कई हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हिमाचल के शेष हिस्सों में तीन-चार दिन में मानसून पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस बार मानसून एक दिन देरी से आया है। पिछले वर्ष 30 जून को मानसून आया था। सामान्य तौर पर मानसून 25 जून के आसपास ही हिमाचल पहुंचता रहा है।
जून माह में 21 फीसदी हुई अधिक बारिश
एक जून से एक जुलाई के बीच हिमाचल में 128 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इस बीच जिला बिलासपुर, चंबा, मंडी और हमीरपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जिला ऊना में सामान्य से 88 फीसदी वर्षा हुई।
जिला कुल्लू 82 प्रतिशत और सिरमौर में 71 प्रतिशत बारिश हुई। अन्य जिलों में कांगड़ा में 46, शिमला में 35 और सोलन में 34 फीसदी बारिश हुई। लाहौल स्पीति में सामान्य वर्षा ही हुई। जिला हमीरपुर और बिलासपुर में नौ फीसदी, चंबा में छह फीसदी और मंडी में तीन फीसदी कम बारिश हुई।
आज कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी के आसार
हिमाचल के कई क्षेत्रों में रविवार को गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, निचले और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है।