फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD Predict Rain In Maharashtra For Next 48 Hours Know Delhi Weather Update in Hindi

Weather: दिल्ली-मुंबई में 62 साल बाद एक साथ आया मानसून; अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में बारिश भारी की चेतावनी

Mon, 26 Jun 2023 06:10 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2023 06:10 AM IST
सार

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पाई ने बताया कि इससे  पहले 21 जून, 1961 को दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून पहुंचा था। दिल्ली में सामान्य तौर पर 27 जून और मुंबई में 11 जून तक मानसून पहुंचता है।  
 

विज्ञापन
Weather Update IMD Predict Rain In Maharashtra For Next 48 Hours Know Delhi Weather Update in Hindi
मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत समेत लगभग समूचे देश में तेज हवा और गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में 62 साल बाद एकसाथ मानसून पहुंचा है। मानसून ने दिल्ली में दो दिन पहले और मुंबई में दो सप्ताह की देरी से दस्तक दी। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात से ही झमाझम बरसात हुई। बीते 24 घंटे के दौरान 40 से लेकर 80 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मुंबई में 86 से 176.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। पंजाब, हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश हुई है।

विज्ञापन


मुंबई और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और गुजरात के कच्छ इलाके पर चक्रवाती परिसंचरण की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने रविवार को कहा कि मुंबई और मध्य महाराष्ट्र सहित तटीय क्षेत्र में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन

 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर असम और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में कहीं तेज तो कहीं अत्यधिक तेज बरसात हुई। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पाई ने बताया कि इससे  पहले 21 जून, 1961 को दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून पहुंचा था। दिल्ली में सामान्य तौर पर 27 जून और मुंबई में 11 जून तक मानसून पहुंचता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आठ डिग्री गिर गया पारा

  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह शनिवार के मुकाबले 8 डिग्री कम है।
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • दिल्ली की मुख्य सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह 8:30 बजे 48.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार यानी आज भी तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

इस साल सामान्य बारिश के बढ़े आसार
मौसम विभाग ने कहा कि अल नीनो के प्रभाव के बावजूद इस साल देश में सामान्य मानसून के आसार हैं। किसानों के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि 52% जोत की जमीन सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर है।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून
आईएमडी ने एक बयान में कहा है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के शेष भागों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और लद्दाख में भी रविवार से सोमवार तक दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिन में पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में मानसून के पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed