फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox News Hindi : Serum Institute and Bharat Biotech in hurry for vaccine

Monkeypox News Hindi : मंकीपॉक्स टीका बनाने के लिए सीरम और भारत बायोटेक के बीच मची होड़

Thu, 04 Aug 2022 06:05 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Aug 2022 06:05 AM IST
सार

Monkeypox News Hindi : मंकीपॉक्स के टीके पर भी फार्मा कंपनी को रॉयल्टी देनी होगी। यह कितना फीसदी होगा? करार के बाद पता चलेगा। सीरम कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, उनकी कंपनी ने मंकीपॉक्स के टीका की खोज तेजी से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Monkeypox News Hindi : Serum Institute and Bharat Biotech in hurry for vaccine
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स के टीके को लेकर देश की दो बड़ी नामचीन कंपनियों के बीच होड़ मची है। पिछली बार कोरोना रोधी कोवाक्सिन बनाने के लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी सबसे आगे रही। इस बार पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भी सरकार के साथ मिलकर मंकीपॉक्स का टीका बनाना चाहती है। बहरहाल इन दोनों ही कंपनियों ने अभी तक अपनी दावेदारी नहीं सौंपी है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में इस संबंध में रुचि जरूर दिखाई थी।

विज्ञापन


मंत्री के सामने दोनों ने किए दावे
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ऑनलाइन बैठक में भारत बायोटेक और सीरम दोनों कंपनियों ने जल्द से जल्द मंकीपॉक्स का तोड़ निकालने का दावा किया है। इसके लिए इन्हें जीवित वायरस की आवश्यकता पड़ेगी जिसमें आईसीएमआर सहयोग करेगा।
विज्ञापन


अंकलेश्वर में बनाएंगें टीका
बैठक में भारत बायोटेक कंपनी के चेयरमैन डॉ. कृष्णा एला ने कहा, टीका गुजरात के अंकलेश्वर में बनेगा। अभी तक दुनिया में दो ही स्थानों पर टीका बन सकता है जिसमें एक अंकलेश्वर में है और दूसरा जर्मनी के बवेरियन नॉर्डिक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर खुराक पर रॉयल्टी
जिस तरह कोवाक्सिन की हर खुराक पर आईसीएमआर को 5% रॉयल्टी दी जा रही है। उसी तरह मंकीपॉक्स के टीके पर भी फार्मा कंपनी को रॉयल्टी देनी होगी। यह कितना फीसदी होगा? करार के बाद पता चलेगा। सीरम कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, उनकी कंपनी ने मंकीपॉक्स के टीका की खोज तेजी से शुरू कर दी है। इसके लिए अमेरिका और यूरोप के वैज्ञानिकों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed