{"_id":"602d62f8c64fbf3bbc341531","slug":"monkey-is-cutting-vegetables-with-woman-see-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी काटने में बंदर ने महिला का इस तरह बंटाया हाथ, सब हैरान, देखें ये मजेदार वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सब्जी काटने में बंदर ने महिला का इस तरह बंटाया हाथ, सब हैरान, देखें ये मजेदार वीडियो
Thu, 18 Feb 2021 12:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
सब्जी काटता बंदर..
- फोटो : YouTube grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोग बंदरों की हरकतों से परेशान रहते हैं, बंदर चीजें बिगाड़ने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ और है। एक बंदर एक महिला के साथ सब्जी काट रहा है और उसे कोई परेशानी भी नहीं हो रही है। हमेशा काम करने वाला बंदर काम में हाथ बंटा रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक बंदर सब्जी काट रहा है और एक महिला का सहयोग कर रहा है। आईआरएस अमन प्रीत ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं ...नारी शक्ति।
विज्ञापन
ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! 😃😃।। नारी शक्ति ।। pic.twitter.com/kOuL0ckBql
विज्ञापन विज्ञापन— Aman Preet IRS (@IrsAman) February 16, 2021
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर काफी मजे से अपने काम को कर रहा है और एक महिला काट कर सब्जी को उसके पास रखे बर्तन में डाल रही तो वह जल्दी सब्जी को दो टुकड़ों में काट कर अपनी मालकिन को कड़ी टक्कर दे रहा है। वह बहुत तेजी से सब्जी काट रहा है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं उसे काम करने में कितनी दिलचस्पी है। अपनी काम को कितनी मेहनत से कर रहा है।
सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया, इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी करवा सकती है। बहुत से लोग इसे प्राचीन काल से भी जोड़ने लगे एक यूजर ने लिखा कि प्राचीन काल में राम सेतु निर्माण के लिए भी वानरों को इसी तरह से प्रशिक्षण प्रदान किया गया होगा।