फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money in Swiss banks: India slips to 88th place, U.K. on top

स्विस बैंक में जमा धन: 88वें स्थान पर फिसला भारत, ब्रिटेन शीर्ष पर

Sun, 02 Jul 2017 09:45 PM IST
amarujala.com- Presented: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented: संदीप भट्ट Updated Sun, 02 Jul 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Money in Swiss banks: India slips to 88th place, U.K. on top
स्विट्जरलैंड के बैंकों में रखे धन के मामले में भारत करीब 4500 करोड़ रुपये के साथ फिसलकर 88वें स्थान पर आ गया है। वहीं ब्रिटेन पहले पायदान पर बना हुआ है। स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के ताजा आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार भारतीयों द्वारा रखा गया धन विदेशी ग्राहकों के स्विस बैंकों में रखे कोष का केवल 0.04 प्रतिशत है।
विज्ञापन


भारत 2015 में 75वें स्थान पर जबकि इससे पूर्व वर्ष में यह 61वें स्थान पर था। भारत वर्ष 1996 से 2007 तक लगातार स्विस बैंकों में विदेशियों के जमा धन के मामले में शीर्ष 50 देशों में शामिल था। 2004 में भारत इस मामले में 37वें स्थान पर था।
विज्ञापन


काले धन की समस्या के समाधान के लिए स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचना के स्वतऱ् आदान-प्रदान के लिए नए मसौदे से पहले ज्यूरिख स्थित एसएनबी ने यह आंकड़ा जारी किया। एसएनबी के इन आंकड़ों में इस बात का जिक्र नहीं है कि भारतीयों, प्रवासी भारतीयों या विभिन्न देशों की इकाइयों के नाम पर अन्य ने कितना-कितना धन जमा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड में बैंकिंग गोपनीयता के खिलाफ वैश्विक अभियान के बाद ऐसी धारणा है कि जिन भारतीयों ने अपना अवैध धन पूर्व में स्विस बैंकों में रखा था, वे उन्हें दूसरी जगहों पर स्थानांतरित कर सकते हैं। 

स्विस बैंक में कौन कहां
रूस- 19वें
चीन-25वें
ब्राजील- 52वें
दक्षिण अफ्रीका-61
पाकिस्तान- 71वें
बांग्लादेश- 89वें
नेपाल- 150वें
श्रीलंका- 151वें
भूटान-282वें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed