फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   molestation in IIT: Guwahati Institutes arrested student suspended, on the occasion of Holi molested a classmate

आईआईटी में छेड़छाड़: गुवाहाटी संस्थान का गिरफ्तार छात्र निलंबित, होली के मौके पर छात्रा से की थी हरकत

Mon, 05 Apr 2021 06:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Apr 2021 06:05 PM IST
सार

  • आईआईटी गुवाहाटी में गुजरात की छात्रा से हुई थी छेड़छाड़
  • पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया केस

विज्ञापन
molestation in IIT: Guwahati Institutes arrested student suspended, on the occasion of Holi molested a classmate
hathkadi

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी-जी) ने एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार छात्र को निलंबित कर दिया है। छात्र को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उसने होली के मौके पर एक छात्रा से हरकत की थी। 

विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि छात्र ने गंभीर अपराध किया है, जिसके कारण तीन अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया। संस्थान की छात्र अनुशासन समिति की सिफारिश पर विद्यार्थी को चार अप्रैल से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन


अन्य छात्र भी जांच के दायरे में
बयान के अनुसार, घटना में शामिल होने के आरोपी चार अन्य छात्रों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। संस्थान के परिसर में इन सभी को एक दूसरे से अलग-थलग रखा गया है और आंतरिक जांच के साथ आगे की पुलिस कार्रवाई के लिए उन्हें फिर से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा गुजरात की रहने वाली
आईआईटी-जी के एक छात्र को 29 मार्च को संस्थान की ही एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता छात्रा गुजरात से है। उसने अपने बयान में दावा किया कि 29 मार्च को होली के उत्सव के दौरान आईआईटी-जी के छात्रावास में आरोपी ने उसके पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिला दी और उससे छेड़खानी की थी। आरोपी मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग का छात्र है। छात्रा ने कहा कि पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed