Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Joshi from Thane claimes that he cured Sushant Singh Rajput depression with Tactile treatment

ठाणे के मोहन जोशी का दावा, 'मेरे स्पर्श उपचार से ठीक हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत'

Sun, 23 Aug 2020 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Aug 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mohan Joshi from Thane claimes that he cured Sushant Singh Rajput depression with Tactile treatment
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच जारी है। इस मामले में नित नई जानकारी सामने आ रही है। इस कड़ी में मुंबई से सटे ठाणे के निवासी मोहन जोशी ने कहा है कि उन्होंने सुशांत सिंह को अवसाद से ठीक किया था। जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने सुशांत को स्पर्श उपचार के जरिए ठीक करने का दावा किया है।

विज्ञापन


स्पर्श उपचार का दावा करने वाले मोहन जोशी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें बुलाया था। वहीं पर उन्होंने सुशांत का स्पर्श उपचार किया था जिसके बाद वे ठीक हो गए थे। इसके लिए रिया चक्रवर्ती ने फोन किया था और ललित होटल के पीछे वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में बुलाया था। वायरल वीडियो में जोशी कहते हैं कि मुझे रोगी के अवसादग्रस्त होने की जानकारी दी गई थी। मैं रिसॉर्ट में गया था जहां 25 मिनट तक स्पर्श उपचार किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दूसरे दिन फोन आया और बताया गया कि सुशांत बहुत दिन के बाद हंसे। उसी दौरान उन्हें दिल्ली से एक कैंसर मरीज के लिए दिल्ली जाना था। जोशी ने कहा था कि अगर उन्हें आना है तो वे ठाणे आएं। लेकिन वह ठाणे नहीं आए। उसके बाद मेरा सुशांत से कोई संपर्क नहीं हुआ। अब मोहन जोशी के दावे में कितनी सच्चाई है यह तो समय ही बताएगा। 


मोहन जोशी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि योग के जरिए वह स्पर्श उपचार के क्षेत्र में आए। साल 1982 में उनके एक सहकर्मी को गैंगरीन हो गया था जिसे उन्होंने स्पर्श उपचार से ठीक किया था। यह उपचार वह निशुल्क करते हैं। एक हाथ नाभि पर और एक हाथ पीछे की तरफ रखते हैं। 

वह कहते हैं, मेरे हाथ से ऊर्जा निकलती है जिससे रोगी स्वस्थ हो जाता है। इसके अलावा कपाल और सिर पर हाथ रखकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। स्पर्श उपचार में वे इससे ज्यादा कुछ नहीं करते। इस उपचार के लिए वे कोई विज्ञापन आदि नहीं करते। संभवतः सुशांत की मंगेतर रिया चक्रवर्ती ने गूगल पर उन्हें खोजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed