फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi will inaugurate Sikkim's first airport on 23 september, also address to people gathering

पीएम मोदी 23 सितंबर को सिक्किम के पहले हवाईअड्डे का करेंगे उद्घाटन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Sat, 15 Sep 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
modi will inaugurate Sikkim's first airport on 23 september, also address to people gathering
पाक्योंग हवाईअड्डा, सिक्किम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को सिक्किम के पाकयोंग में राज्य के पहले हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। मुख्य सचिव ए के श्रीवास्तव ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बताया कि हवाईअड्डे का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री पाकयोंग में सेंट जेवियर स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन


यह ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा यहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित है और इसी के साथ यह सिक्किम को देश के विमानन मानचित्र में ला देगा। मुख्य सचिव ने कहा, ‘मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि माननीय प्रधानमंत्री दूसरी बार सिक्किम आ रहे हैं और इस बार वह पाकयोंग हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे जो तैयार है और मार्च 2018 में दो मौकों पर उसका परीक्षण किया गया।’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के दौरे तथा हवाईअड्डे के उद्घाटन के बारे में राज्य सरकार को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि 23 सितंबर को हवाईअड्डे के औपचारिक उद्घाटन के बाद यहां से अक्तूबर के पहले सप्ताह में विमानों का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा।
 (इनपुट-भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed