फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi to visit Gurudwara in Iran

ईरान यात्रा के दौरान एक बेहद पुराने गुरुद्वारे में भी जाएंगे पीएम मोदी

Sun, 22 May 2016 07:47 AM IST
एम संजय / अमर उजाला, दिल्ली
एम संजय / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 07:47 AM IST
सार

  • भारतीय संस्कृति मेले का भी करेंगे उदघाटन 
  • सिख समाज के लोगों से करेंगे मुलाकात 

विज्ञापन
Modi to visit Gurudwara in Iran
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty

विस्तार

अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कुछ नया करने की पहचान बना चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान में भी नया कर चौंकाने की तैयारी में हैं। रविवार को वे ईरान के तेहरान शहर के करीब बने बेहद पुराने गुरूद्वारे में जाकर मत्था टेकेंगे। मुस्लिम देशों में दुबई के बाद ईरान ऐसा देश है जहां दूसरे धर्म के स्थल भी मौजूद हैं। सूत्र बताते हैं कि तेहरान के करीब बने भाई गंगा सिंह सभा गुरूद्वारा में पीएम का रविवार शाम को जाने का कार्यक्रम है। उनके इस प्रयास को दुनिया के सिख बिरादरी के लिए संदेश माना जा रहा है। गुरूद्वारा दर्शन के जरिए मोदी ईरान की दरियादिली को भी दुनिया के सामने पेश करेंगे।

विज्ञापन


मुस्लिम देश होते हुए भी ईरान में यह गुरूद्वारा बहुत पुराने समय से बना हुआ है। इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी नहीं हुई है। बल्कि तेहरान में लंबे समय से रहने वाले सिख समुदाय के लोगों की संख्या भी खासी अच्छी है। अपने बीच पीएम को देखकर सिख समुदाय का भी हौसला बढ़ेगा। वैसे तो ईरान पर से प्रतिबंध हटने के बाद पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा मुस्लिम जगत के बीच संदेश के लिए अहम है। लेकिन सिख बिरादरी के बीच भी इसके सकारात्मक संदेश जाएंगे। अगले वर्ष पंजाब विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बाबत पीएम मोदी की कवायद बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि पीएम मोदी की ईरान यात्रा से विश्व की दो पुरानी सभ्यताओं के बीच संबंध गहरे होंगे। इस दौरान भारतीय संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


पीएम मोदी यहां 23 से 25 मई तक चलने वाली भारतीय संस्कृति मेले का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर आईसीसीआर के जरिए सितार-तार जुगलबंदी और कवि सम्मेलन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तो सांस्कृति गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच आपसी समझौते भी होंगे। ईरान की दो दिवसीय यात्रा के लिए पीएम मोदी रविवार दोपहर बाद भारत से उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed