{"_id":"56f2a8f04f1c1bb44bf14d24","slug":"modi-sarkaar-gives-gift-to-homeless-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बेघरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होली पर बेघरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने होली के अवसर पर देश के बेघरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने देश के सभी बेघरों को वर्ष 2022 तक पक्का आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत देश के सभी बेघरों को 2022 तक आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। वहीं, पर्वतीय और सुदूर क्षेत्रों के लिए सहायता राशि 1 लाख 30 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रसाद के अनुसार देश के ग्रामीण इलाकों में बेघरों की संख्या 2.95 करोड़ है। सरकार ने यह आंकड़ा 2011 की जनगणना को आधार मानकर तय किया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए सरकार पहले ही योजना लागू कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, पीएम मोदी पहले ही 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी संसद में अपने अभिभाषण में इस बात का जिक्र किया था। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वैसे तो योजना का लक्ष्य अगले पांच साल में सबको आवास मुहैया कराने के मकसद को ध्यान में रखकर तय किया गया है लेकिन सरकार ने 2016 से 2019 तक यानी अगले तीन वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे एक करोड़ लोगों को मकान मुहैया कराने का निर्णय लिया है। रवि शंकर प्रसाद के अनुसार इस योजना पर 81,975 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 60 हजार करोड़ रुपये बजट प्रावधान के जरिए और शेष 21,975 करोड़ नाबार्ड की निधि से खर्च होंगे।