फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi's Swadeshi appeal got nationwide support from traders, decision to sell Indian products during festivals

Swadeshi: मोदी की स्वदेशी अपील को मिला व्यापारियों का समर्थन, त्योहारों में भारतीय उत्पादों को बेचने का निर्णय

Sun, 10 Aug 2025 05:12 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यदि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें स्वदेशी को एक आंदोलन बनाना पड़ेगा। पीएम की इस अपील को देश के व्यापारियों का समर्थन मिला है। व्यापारियों की संस्था कैट ने कहा है कि इससे देश में रोजगार का सृजन होगा और लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Modi's Swadeshi appeal got nationwide support from traders, decision to sell Indian products during festivals
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यदि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें स्वदेशी को एक आंदोलन बनाना पड़ेगा। लोगों को स्वदेशी उत्पादों को इस्तेमाल करना चाहिए और स्वदेशी उत्पादों को ही बेचना चाहिए। पीएम की इस अपील को देश के व्यापारियों का समर्थन मिला है। व्यापारियों ने एक सुर में कहा है कि वे आगामी त्योहारों में भारतीय उत्पादों की ही बिक्री करेंगे। आने वाले नवरात्रों, दशहरा और दिवाली में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। व्यापारी इसके लिए आज से ही 'भारतीय सामान–हमारा स्वाभिमान' शुरू कर रहे हैं। इसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करना है।

विज्ञापन


व्यापारियों की संस्था कैट ने कहा है कि इससे देश में रोजगार का सृजन होगा और लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि इस अभियान में देशभर के 48,000 से अधिक व्यापारी संगठन भाग लेंगे। प्रत्येक राज्य और जिले में आज से व्यापारी सम्मेलन, जन जागरूकता रैलियां, सोशल मीडिया अभियान, पोस्टर और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए है। स्कूल, कॉलेज, व्यापार मंडल, एनजीओ और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विदेशी वस्तुओं की अंधाधुंध खपत से भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है और स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुंचता है। भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है और उनकी खरीद से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। यह कदम भारतीय संस्कृति, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प के संरक्षण में भी सहायक होगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से भी भारतीय उत्पाद अपनाने के लिए कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed