{"_id":"574a87894f1c1b9929108af9","slug":"modi-may-visit-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे स्विटजरलैंड, ब्लैक मनी का मुद्दा होगा अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे स्विटजरलैंड, ब्लैक मनी का मुद्दा होगा अहम
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ब्लैक मनी' के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए अगले महीने स्विचजरलैंज जा सकते हैं। अगले महीने कतर और यूएस की यात्रा पर जा रहे मोदी की स्विटजरलैंड जाने की भी संभावना है। मोदी की स्विटजरलैंज यात्रा को एनडीए सरकार की ओर से ब्लैक मनी को खत्म करने के दावे के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्विटजरलैंज दौरे की भारतीय विदेश मंत्रालय और स्विस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मोदी की स्विटजरलैंड के संबंध में उच्च अधिकारी स्विस अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्विटजरलैंड दौरा खास होगा। मोदी स्विटजरलैंड में कुछ घंटे बिताएंगे और इस बीच उनकी स्विटजरलैंज के राष्ट्रपित जोहान शिंदेर अम्मान के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। एजेंडे में कर से संबंधित मुद्दा सबसे अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के स्विटजरलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीज सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर समझौता होने की उम्मीद है। मोदी स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति जोहान शिंदेर अम्मान से वॉशिंगटन में हुई न्यूक्लियर समिट में भी मुलाकात कर चुके हैं।