फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi is the third most successful prime minister after Nehru and Indira

नेहरू और इंदिरा के बाद मोदी तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री- गुहा

Thu, 30 Mar 2017 06:42 PM IST
amarujala.com-presented- मोहित
amarujala.com-presented- मोहित Updated Thu, 30 Mar 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
 Modi is the third most successful prime minister after Nehru and Indira
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा के मुताबिक, 66 वर्षीय मोदी का 'करिशमा' और अपील जाति और भाषा के दायरे को खत्म करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में आयोजित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) इंडिया समिट 2017 में यह बातें कही। उनके मुताबिक मोदी के पास समूचे भारत के लिए योजनाओं का भंडार और अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। इससे पहले नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा के पास यह दृष्टिकोण थे।
विज्ञापन


गुहा ने कहा 'हम एक ऐसे समय में हैं जहां पर मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बन चुके हैं या बनने वाले हैं। उनके पास पूरे भारत के लिए दृष्टिकोण हैं जो उन्हें नेहरू ओर इंदिरा के बराबरी पर लाकर खड़ा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की आलोचना करने पर गुहा को धमकाया गया था

 Modi is the third most successful prime minister after Nehru and Indira

उन्होंने कहा कि 'नेहरू और इंदिरा के बाद भारत को ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं मिला जिसका शक्ति, नियंत्रण की क्षमता, जाति के पार, क्षेत्रीय और भाषाई से परे अपील हो।' वहीं भारतीय इतिहास पर गुहा ने कहा कि जाति प्रथा और महिलाओं से भेदभाव हमेशा से रहा है और यह निर्विवाद है। हिंदू और इस्लाम को भारत के दो सबसे बड़े धर्म मानते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों ही धर्मों में महिलाओं से भेदभाव होता है।'

गैरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करने पर गुहा को धमकाया गया था। गुहा ने ट्वीट कर बताया था कि उन्हें धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इनमें कहा गया है कि वह पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना न करें। 

58 वर्षीय गुहा ने दावा किया कि ट्वीट में कहा गया है कि ‘कई लोगों अथवा आईडी के जरिये एक जैसे धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इनमें कहा गया है कि भाजपा की आलोचना करने के लिए भगवान महाकाल के दंड को तैयार रहें।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे यह कहते हुए धमकाया गया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ईश्वरीय वरदान है और उन्हें भगवान महाकाल ने दुनिया को बदलने के लिए चुना है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed