{"_id":"58dae3b94f1c1bc96863debb","slug":"threats-to-author-ramchandra-guha-on-criticizing-modi-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी व भाजपा की आलोचना करने पर लेखक रामचंद्र गुहा को मिल रही धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी व भाजपा की आलोचना करने पर लेखक रामचंद्र गुहा को मिल रही धमकियां
amarujala.com-presented-संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 29 Mar 2017 03:59 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी/नई दिल्ली। प्रख्यात लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करने पर धमकाया जा रहा है। गुहा ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें ‘एक जैसे’ धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इनमें कहा गया है कि वह पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना न करें। 58 वर्षीय गुहा का दावा है कि इन मेल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना करने पर भी धमकाया गया है।
विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया है, ‘कई लोगों अथवा आईडी के जरिये एक जैसे धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इनमें कहा गया है कि भाजपा की आलोचना करने के लिए भगवान महाकाल के दंड को तैयार रहें।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे यह कहते हुए धमकाया गया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ईश्वरीय वरदान है और उन्हें भगवान महाकाल ने दुनिया को बदलने के लिए चुना है।’
विज्ञापन
गुहा के मुताबिक, मेल भेजने वाले ने यह भी कहा है कि वह मोदी की इंदिरा गांधी और अमित शाह की संजय गांधी से तुलना न करें। इस तरह के ब्लॉग लिखने से पहले उन्हें इन नेताओं के बीच के अंतर को समझना होगा। मेल में कहा गया है, ‘तुम इस तरह से सोचने और लिखने वाले होते कौन हो।’ इन मेल पर गुहा ने कहा कि ये ‘रोजमर्रा का मामला’ है और इसमें कोई ‘गंभीर’ बात नहीं है।
विज्ञापन