{"_id":"58dbeed44f1c1b4477640378","slug":"pm-said-now-yogi-will-renovate-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले अब योगी करेंगे मथुरा का कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बोले अब योगी करेंगे मथुरा का कल्याण
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने मथुरा की समस्याओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को मथुरा की समस्याओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। यहां के लिए विकास की आवश्यकता जताते हुए कुछ सुझाव भी पीएम को दिए। इसमें मथुरा को एनसीआर में शामिल करने का मुद्दा भी शामिल रहा। पीएम ने कहा कि अब यूपी में अपनी सरकार है, योगी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
पार्लियामेंट हाउस स्थित पीएम कक्ष में बुधवार दोपहर को सांसद हेमामालिनी की प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। हेमामालिनी ने उन्हें बताया कि जिले का अधिकांश हिस्सा खारे पानी और भूगर्भ जल की समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए 100 से 200 एकड़ क्षेत्र में तालाब बनाए जाने की जरूरत है।
किसान कर्ज से दबे हुए हैं, उन्हें सस्ते ब्याज दरों में ऋण की व्यवस्था होनी चाहिए। पीलीभीत से भरतपुर मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा देने और मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की भी मांग रखी। बलदेव क्षेत्र में प्रस्तावित सौर ऊर्जा प्लांट की क्षमता बढ़ाने और टीटीजेड की शर्तों के मुताबिक यहां उद्योगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सांसद हेमामालिनी ने पीएम से केंद्रीय योजना कृष्णा सर्किट, प्रसाद और स्वदेश के लिए धनराशि अवमुक्त करने की भी मांग की। इस पर पीएम ने कहा कि अब यूपी में अपनी सरकार है, विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। योगी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान सांसद के साथ भाजपा नेता जनार्दन शर्मा और यमुना आंदोलन से जुडे़ रहे रवि मोंगा रहे।